इंस्पेक्टर मैडम के साथ कांस्टेबल फरार, चुनाव ड्यूटी के दौरान दोनों को हुआ प्यार, दोनों सस्पेंड

0
177

ऐसा क्या हुआ कि कांस्टेबल एएसआई मैडम के साथ फरार हो गया, चर्चाएं जोरों पर: ग्वालियर में एएसआई मैडम के साथ एक कांस्टेबल के फरार होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। दोनों चुनाव ड्यूटी के लिए निकले थे लेकिन चुनाव खत्म हो गए लेकिन दोनों वापस नहीं लौटे। जिसके बाद महिला एएसआई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस बीच ऐसी बातें भी सामने आ रही हैं कि दोनों ने किसी मंदिर में शादी कर ली है, हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है यह तो वक्त के साथ ही पता चलेगा। हालांकि फरार कांस्टेबल और महिला एएसआई को बिना बताए ड्यूटी से गायब रहने के आरोप में आईजी ने सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर आईजी ऑफिस में पदस्थ महिला एएसआई और कांस्टेबल को 7 मई को चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया था। मतदान के दिन दोनों ने साथ में पेट्रोलिंग की लेकिन चुनाव ड्यूटी करने के बाद दोनों वापस नहीं लौटे। दोनों के मोबाइल भी बंद हैं। इसके बाद एएसआई के परिजनों ने आईजी अरविंद सक्सेना से मुलाकात की और बताया कि उनकी बेटी और कांस्टेबल के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन अलग-अलग जाति होने के कारण वे राजी नहीं हुए। चर्चा है कि कांस्टेबल और एएसआई मैडम ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। वहीं, बिना बताए ड्यूटी से गायब रहने के आरोप में आईजी ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को सस्पेंड कर दिया है। उनका यह भी कहना है कि अगर दोनों को शादी करनी थी तो उन्हें उनके पास आकर जानकारी देनी चाहिए थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here