Trending

 नए साल पर पिकनिक मनाने जा रहे थे लोग, सड़क हादसे में 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

|
Published On: January 1, 2024

इस वक्त की एक बड़ी खबर झारखंड के जमशेदपुर से आ रही है. बताया जा रहा है कि नये साल के पहले दिन सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी है. पिकनिक मनाकर सभी लोग कार से लौट रहे थे. इसी दौरान गाड़ी सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गई. हादसे के दौरान गाड़ी में कुल 8 लोकसभा यात्री सवार थे, जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई है और दो की हालत गंभीर है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह करीब साढ़े चार बजे सभी युवक इंडिगो कार संख्या रफ्तार कार (जेएच05एटी-3482) से पिकनिक मनाने के लिए घर से निकले थे. लेकिन बिस्टुपुर स्थित सर्किट हाउस गोलचक्कर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गयी.

पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बिस्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला. जिसमें उसमें सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. तीन घायल युवकों को एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान एक और युवक की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद आदित्यपुर स्थित आरआईटी के बाबा आश्रम में जश्न का माहौल अचानक मातम में बदल गया.

jharkhand, new year, trending khabar

Leave a Comment