BIHAR NEWS, Sarkari Yojana

केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, नहीं होगी लिखित परीक्षा, सैलरी पैकेज जबरदस्त

|
Published On: March 12, 2024

PATNA– बिना परीक्षा ऐसे पा सकते हैं केंद्रीय विद्यालय में नौकरी! बस चाहिए ये डॉक्युमेंट्स, सैलरी है शानदार: केंद्रीय विद्यालय में नौकरी (सरकारी नौकरी) पाने की ख्वाहिश हर किसी की होती है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के तहत केंद्रीय विद्यालय अपने अनुसार अलग-अलग पदों के लिए रिक्तियां जारी करते हैं। इन पदों में पीजीटी, टीजीटी, पीआरटी और अन्य पद शामिल हैं। इन पदों से संबंधित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए नौकरी पा सकते हैं। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय अपनी जरूरत के हिसाब से छोटी अवधि के लिए अलग-अलग जगहों पर भर्तियां करता है. हाल ही में कई केंद्रीय विद्यालयों ने ऐसी रिक्तियां निकाली थीं।

जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए चयनित होते हैं उन्हें अच्छा वेतन भी मिलता है। अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं तो नीचे दिए गए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान से पढ़ें।

केवीएस में नौकरी पाने के लिए योग्यता
अगर आप भी केंद्रीय विद्यालय में नौकरी पाने की चाहत रखते हैं तो जब भी आवेदन करें तो आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें।

केवीएस में नौकरी पाने के लिए पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों को कम से कम 55% अंकों के साथ स्नातक पूरा करना होगा।
पिछली परीक्षाओं में कोई बैकलॉग नहीं होना चाहिए।
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

केवीएस में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड
पैन कार्ड
10वीं की मार्कशीट
12वीं की मार्कशीट
स्नातक की डिग्री
मास्टर डिग्री
विकलांगता प्रमाणपत्र (यदि कोई हो)
जाति प्रमाण पत्र
जन्म प्रमाणपत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर

bihar, bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi today, bihar news live, trending khabar

Leave a Comment