BIHAR NEWS

लालू के चक्रव्यूह में बुरी तरह फंस गए नीतीश… अब चंद दिनों के मेहमान! जेडीयू में मचे घमासान पर बोले गिरिराज सिंह

|
Published On: December 28, 2023

जेडीयू में जारी घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने बड़ी भविष्यवाणी की है. गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार लालू प्रसाद के बनाये चक्रव्यूह में बुरी तरह फंस गये हैं. उन्होंने कहा कि वह जितनी चाहें उतनी बैठकें कर सकते हैं लेकिन लालू प्रसाद उन्हें अब मुख्यमंत्री नहीं रहने देंगे.

गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार अब चंद दिनों के मेहमान हैं और वह अब मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे. लालू प्रसाद ने पूरा चक्रव्यूह रचा है. अवध बिहार चौधरी को विधानसभा अध्यक्ष बनाना लालू के चक्रव्यूह रचने का पहला कदम था. विधानसभा अध्यक्ष राजद से हैं और सरकार बनाने के लिए पांच से छह राजद विधायकों की जरूरत है और वे राजद में शामिल होने को तैयार हैं. नीतीश कुमार लालू के बेटे तेजस्वी को मुख्यमंत्री नहीं बना रहे हैं.

उन्होंने कहा कि लालू यादव ने पूरा चक्रव्यूह रचा है और नीतीश कुमार उस चक्रव्यूह में फंसे हुए हैं. आप जितनी चाहें उतनी बैठकें कर सकते हैं लेकिन अब वह कुछ ही दिनों के मेहमान हैं, लालू प्रसाद अब नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं रहने देंगे. आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जेडीयू के अंदर अध्यक्ष पद को लेकर काफी अटकलें चल रही हैं. कहा जा रहा है कि ललन सिंह से जेडीयू अध्यक्ष का पद छिनने वाला है. कहा जा रहा है कि ललन सिंह की लालू से नजदीकियों को लेकर नीतीश कुमार काफी नाराज हैं.

bihar khabar, bihar news today, nitish kumar, trending khabar

Leave a Comment