राजनीति

अभी-अभी: इंडिया अलायंस की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए लालू, कहा- हम जीतेंगे 2024

|
Published On: December 18, 2023

एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इंडिया अलायंस की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं. उनके साथ तेजस्वी यादव भी दिल्ली गये हैं. बताया जा रहा है कि इस बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली जाएंगे. आइए सबसे पहले आपको वीडियो के जरिए बताते हैं कि दिल्ली रवाना होने से पहले लालू ने पटना एयरपोर्ट पर क्या कहा…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर ही विपक्षी दलों की गोलबंदी हो रही है. उनकी ही पहल के बाद पहली बैठक पटना में हुई. आज सोमवार को नीतीश कुमार जनता दरबार में लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे. इसके बाद दिल्ली कार्यक्रम शुरू होगा. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी पहले से ही दिल्ली में हैं. इसके अलावा खबर है कि इस बैठक में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी शामिल होंगे. इस मुलाकात को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है.

वहीं इस मुलाकात को लेकर बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बड़ा बयान दिया है. रविवार को अखिलेश सिंह ने कहा कि 19 दिसंबर को होने वाली बैठक में लालू यादव भी जाएंगे. करीब 25-26 पार्टियों के लोग होंगे. एक सवाल पर कि नीतीश कुमार को उनके नेता सर्वगुण संपन्न बताते हैं. इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे नहीं पता कि परीक्षा कहां होती है और उन्हें नंबर कहां से मिले. नीतीश कुमार के बड़े नेता होने से किसे दिक्कत है? अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यह सब बैठक में तय हुआ है. यह तय करना हमारा काम नहीं है कि कौन नेता बनेगा और कौन नहीं.

bihar khabar, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, bihar news live, trending khabar

Leave a Comment