लालू यादव ने अंबेडकर के बयान पर अमित शाह को ‘पागल’ बताया, जानिए आगे क्या कहा

0
103

पटना: गृह मंत्री अमित शाह के विवादित बयान पर सियासत जारी है.

गुरुवार सुबह राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा कि अमित शाह पागल हो गए हैं. हमने उनका बयान सुना है, यह नफरत से भरा काम है. उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए.

आपको बता दें कि मंगलवार को संविधान पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा अंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी पर सियासत गरमा गई है. विपक्ष उन्हें घेर रहा है. आरोप लगाया जा रहा है कि शाह ने अंबेडकर का अपमान किया है. दलितों का अपमान किया गया है.

विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि यह टिप्पणी दर्शाती है कि बीजेपी और आरएसएस के नेताओं में अंबेडकर के प्रति बहुत नफरत है. शाह ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा था, “यह एक फैशन बन गया है- अंबेडकर, अंबेडकर… भगवान का इतना नाम लोगे तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिलेगा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here