राजनीति

 फरवरी में लोकसभा चुनाव की घोषणा, अप्रैल में चुनाव, तीन चरणों में होगा मतदान

|
Published On: January 6, 2024

इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. इस संबंध में हर राज्य के चुनाव अधिकारी के साथ विशेष बैठक आयोजित की जा रही है. उम्मीद है कि फरवरी में चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी जायेगी और आचार संहिता लागू हो जायेगी. सूत्रों की मानें तो अप्रैल में चुनाव हो सकते हैं. तीन चरणों में चुनाव कराए जाने की चर्चा है.

ताजा अपडेट के मुताबिक 11 और 12 जनवरी को सभी राज्यों के चुनाव अधिकारियों के साथ चुनाव आयोग के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि चुनाव की तैयारियां पूरी हैं या नहीं. क्या है ईवीएम की व्यवस्था? कितने चरणों में चुनाव कराना उचित होगा? इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए कि चुनाव की तारीख किसी त्योहार के दिन न पड़े।

जानकारों का कहना है कि जिस तरह से चुनाव आयोग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं, उससे साफ है कि इस बार चुनाव साल 2019 से पहले कराए जा सकते हैं. साल 2019 में चुनाव को लेकर 10 मार्च को घोषणा की गई थी.

बिहार में तीन चरण और देशभर में सात चरण में चुनाव होंगे.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में और पूरे देश में एक साथ चरणों में चुनाव हो सकते हैं. अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर चुनाव आयोग पहले ही दिशानिर्देश जारी कर चुका है. चुनाव आयोग की ओर से साफ कहा गया है कि जिन अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी में तैनात किया जाएगा, उन्हें किसी भी कीमत पर उनके गृह जिले में पोस्टिंग नहीं दी जाएगी.

bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, bihar news live, bihar news today

Leave a Comment