BIHAR NEWS

मछली पकड़ने के दौरान चली गोली, स्थानीय लोगों ने अपराधी को हथियार सहित पकड़ा

|
Published On: January 18, 2024

बेगूसराय में आपसी विवाद में एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी. मछली पकड़ने के दौरान बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के बंदुवार स्थित वार्ड 3 की है. घायल की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया निवासी सीताराम सहनी के 45 वर्षीय पुत्र श्याम सहनी के रूप में की गयी है. स्थानीय लोगों की मदद से हथियार के साथ बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया.

घायल के परिजनों ने बताया कि मछली मारने के बाद श्याम सहनी कर बंदुवार बांध पर आग जला रहे थे, इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और बदमाश को हथियार के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

इधर, नीमा चांदपुरा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में गोली लगने से वह घायल हो गये. मछली पकड़ने के दौरान यह घटना घटी. बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार अपराधी की पहचान नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के बंदुवार निवासी पलटू सदा के पुत्र हरिलाल सदा के रूप में की गयी है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

bihar khabar, bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, trending khabar

Leave a Comment