BIHAR NEWS

मुजफ्फरपुर में मजदूर की संदेहास्पद मौत, आंख की रोशनी गयी, जहरीली शराब पीने की आशंका

|
Published On: March 24, 2024

मुजफ्फरपुर: होली आते ही बिहार में मुजफ्फरपुर जैसी घटनाएं सामने आने लगती हैं. मुजफ्फरपुर में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है. जबकि दो मजदूरों की आंखों की रोशनी चली गई है. लोग जहरीली शराब पीने की आशंका जता रहे हैं. फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी है.

मामला कररिया गांव का है जहां 35 वर्षीय उपेन्द्र राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. 26 साल के संतोष और 24 साल के सुधीर की आंखों की रोशनी चली गई है. दोनों मजदूरों संतोष और सुधीर का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. मृतक गायघाट थाना क्षेत्र के ककड़ियां गांव का रहने वाला था और दोनों मजदूर भी उसी गांव के रहने वाले हैं. मामला सामने आते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह पता लगाया जा रहा है कि इन तीनों ने ऐसा क्या पिया जिससे एक की मौत हो गई और दो अन्य की आंखों की रोशनी चली गई। फिलहाल इस मामले पर पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार तीनों मजदूर एक ही गांव के ठेकेदार अवधेश कुमार के अधीन काम करते थे. 19 मार्च को ठेकेदार अवधेश ने तीनों को काजीमोम्मदपुर थाना क्षेत्र के दामू चक स्थित वीआईपी कॉलोनी में एक नवनिर्मित मकान में काम करने के लिए भेजा था.

तीनों ने दिन भर काम किया और शाम को पार्टी करने चले गये. उसके साथ अन्य मजदूर भी थे। पार्टी करने के बाद ये लोग वहीं सो गए. अगले दिन तीनों की तबीयत बिगड़ गई. तीनों को धुंधला दिखाई देने लगा। इस दौरान उपेन्द्र राय की मौत हो गई जबकि दो मजदूरों की आंखों की रोशनी चली गई, जिसके बाद दोनों को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों किस अस्पताल में भर्ती हैं.

bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news today, trending khabar

Leave a Comment