BIHAR NEWS

होली पर रंग लगाने से नाराज युवक को चाकू मारा, आरोपी गिरफ्तार

|
Published On: March 26, 2024

बेगूसराय में होली खेलने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने रंग लगा रहे एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया. घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाजार की है. घटना के बाद तनाव को देखते हुए तेघड़ा डीएसपी डॉ. रवींद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके में फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांति बनाए रखने और अपने घरों में रहने की अपील की.

पुलिस ने चाकू मारने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि फुलवरिया बाजार में कुछ लोग होली खेल रहे थे. इसी बीच एक स्थानीय युवक को अबीर लगा दिया गया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और उसके बाद रंग लगाने से नाराज युवक ने चाकू निकाल लिया और दीपक कुमार पर हमला कर दिया.

घटना की गंभीरता को देखते हुए तेघड़ा डीएसपी और आसपास के थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इस दौरान डीएसपी ने पूरे इलाके में फ्लैग मार्च किया और लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की. डीएसपी ने बताया कि होली खेलने के विवाद में एक युवक को चाकू मार दिया गया है, उसका इलाज चल रहा है जहां वह खतरे से बाहर है लेकिन हिंसा से बचने के लिए सांप्रदायिक फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है.

bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, bihar news today

Leave a Comment