राजनीति

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण पर नया अपडेट, अब 8 जून की जगह इस दिन लेंगे पीएम पद की शपथ

|
Published On: June 6, 2024

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण पर नया अपडेट, अब 8 जून की जगह इस दिन लेंगे पीएम पद की शपथ

दिल्ली: एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद खबर थी कि नरेंद्र मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, हालांकि, अब इसमें थोड़ा बदलाव हुआ है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

नरेंद्र मोदी अब 8 जून की जगह 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। नई सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

दरअसल, एनडीए को लोकसभा चुनाव में तीसरी बार बहुमत मिला है। लोकसभा चुनाव में एनडीए को कुल 292 सीटें मिली हैं, जबकि विपक्षी इंडी गठबंधन को कुल 234 सीटें मिली हैं, जबकि अन्य सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। एनडीए संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी को नेता चुना गया है। ऐसे में अब सरकार गठन को लेकर कवायद जारी है।

5 जून को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया था,

फिलहाल वे कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं। मंत्रिमंडल के गठन को लेकर दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है। एक तरफ नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक हुई तो दूसरी तरफ जेपी नड्डा के आवास पर सांसदों की बैठक हुई। मंत्रिमंडल का स्वरूप तय करने के लिए बीजेपी ने 7 जून को संसदीय दल की बैठक बुलाई है।

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत गठबंधन में शामिल अन्य दलों ने भी अपनी पार्टी की बैठक बुलाई है। 7 जून को संसदीय दल की बैठक के बाद एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश करेगी और 8 जून की जगह 9 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

aayodhya news, bharat news, bihar political history, Kya narendra modi bnenge pm, modi, narendra modi, narendra modi varanasi roadshow, pm modi

Leave a Comment