Trending

 बिहार के सरकारी स्कूलों में बदलेगा समय, शाम 5 बजे की जगह 4 बजे होगी छुट्टी

|
Published On: December 27, 2023

हाल ही में इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि बिहार सरकार ने सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला किया है. ताजा अपडेट के मुताबिक जल्द ही नई टाइमिंग का ऐलान किया जाएगा. इसके बाद शिक्षकों को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक स्कूल में रहना होगा. बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर सचिव के पाठक की ओर से कुछ महीने पहले एक नोटिस जारी किया गया था, जिसके मुताबिक शिक्षकों को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक स्कूल में रहने के लिए कहा गया था. इस आदेश के बाद कई महिला शिक्षकों ने आरोप लगाया कि अंधेरा हो जाने के कारण उन्हें घर जाने में दिक्कत होती है.

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात खत्म होने के बाद जदयू के वरिष्ठ विधायक वीरेंद्र नारायण ने कहा कि स्कूल के समय को लेकर नीतीश कुमार से सकारात्मक बातचीत हुई है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द ही स्कूल का समय तय कर दिया जायेगा. बदला गया और 10 से 4 रखा जाएगा.

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले स्कूल के समय को लेकर सभी दलों के करीब 10 से 12 विधायक और विधान पार्षदों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल से मुलाकात की थी और अपनी बात रखी थी.

bihar khabar, bihar news hindi, bihar news in hindi today, bihar news today, khabar hindi

Leave a Comment