राजनीति

नंदकिशोर यादव या संजय सरावगी को बनाया जा सकता है बिहार विधानसभा का नया स्पीकर, मंथन शुरू

|
Published On: February 6, 2024

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बन गई है और 12 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बहुमत साबित करना है. इस बीच बिहार विधानसभा का अगला स्पीकर कौन होगा इसे लेकर सियासत तेज हो गई है. बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक पार्टी में तीन नेताओं के नाम पर मंथन चल रहा है. सबसे पहला नाम है बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव का. दूसरा नाम है दरभंगा विधायक संजय सरावगी का. तीसरा नाम है बिहार की पूर्व डिप्टी सीएम रेनू देवी का.

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी अपने इन विधायकों में से किसी एक को बिहार विधानसभा का स्पीकर बनाने पर भी विचार कर रही है. इनमें झंझारपुर विधायक नीतीश मिश्रा का भी नाम शामिल है. अमरेंद्र प्रताप सिंह और विनोद नारायण झा के नाम पर भी चर्च बनाये जा रहे हैं.

आपको बता दें कि वर्तमान में राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी बिहार विधानसभा के अध्यक्ष हैं. उनके खिलाफ बीजेपी की ओर से नोटिस दिया गया है. बीजेपी ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया है.

bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, bihar news live, bihar news today, bihar political news

Leave a Comment