BIHAR NEWS

बिहार: निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर बाग, 14 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा गया

|
Published On: March 5, 2024

खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक भ्रष्ट इंस्पेक्टर को रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी इंस्पेक्टर 14 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे पकड़ लिया.

जानकारी के मुताबिक, नालंदा एससी/एसटी थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अरुण पासवान मामले को रफा-दफा करने के एवज में पीड़ित से 40 हजार रुपये की मांग कर रहे थे. बार-बार दबाव देने के बाद पीड़िता ने निगरानी से शिकायत की. निगरानी टीम ने मामले की जांच की और आरोप सही पाया.

इसके बाद निगरानी की टीम पटना से नालंदा पहुंची और रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया. जैसे ही आरोपी इंस्पेक्टर रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 14 हजार रुपये ले रहा था, निगरानी की टीम ने उसे पकड़ लिया. आरोपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना ले गयी, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जायेगा.

Leave a Comment