BIHAR NEWS, राजनीति

 नीतीश से मिलने पहुंचे तेजस्वी, क्या सता रहा है ED की गिरफ्तारी का डर, सियासी हलचल तेज

|
Published On: January 4, 2024

सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे तेजस्वी: नये साल पर पहली बार एक अणे मार्ग स्थित सीएम हाउस में मुलाकात की, कल ईडी ने बुलाया है: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार से मिलने एक अणे मार्ग स्थित सीएम हाउस पहुंचे. नए साल पर दोनों की ये पहली मुलाकात है.

इससे पहले तेजस्वी यादव गुरुवार को दलाई लामा से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए गया पहुंचे. यहां उनकी मुलाकात दलाई लामा से हुई.

आपको बता दें कि लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी ने तेजस्वी को 5 जनवरी को पेश होने के लिए कहा है. हालांकि, बताया जा रहा है कि तेजस्वी के ईडी दफ्तर जाने की उम्मीद कम है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, गया से लौटने के बाद तेजस्वी तय करेंगे कि वे दिल्ली जाएंगे या नहीं.

तेजस्वी पहले ही कह चुके हैं कि जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आएगा, ईडी का दबाव बढ़ेगा. तेजस्वी समेत राजद के सभी बड़े नेताओं का मानना है कि बीजेपी के इशारे पर तेजस्वी पर दबाव बढ़ाया जा रहा है. कुछ दिन पहले राजद कार्यालय के बाहर एक बड़ा पोस्टर लगाया गया था जिसमें युवा राजद के प्रदेश महासचिव प्रेम कुमार यादव ने नरेंद्र मोदी को कठपुतली नृत्य करते हुए दिखाया था.

जांच एजेंसी ईडी को भी कठपुतली की तरह दिखाया गया. आपको बता दें कि लैंड फॉर जॉब मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इससे पहले 22 दिसंबर को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को समन भेजा था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे. तेजस्वी के वकील ने पूछताछ के लिए अगली तारीख मांगी थी.

bihar news, bihar news in hindi today, bihar news live, khabar hindi, nitish kumar news, trending khabar

Leave a Comment