Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the astra-sites domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u423053031/domains/99bihar.xyz/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पप्पू यादव को मिली जान से मारने की धमकी, UAE से आया धमकी भरा कॉल; लॉरेंस बिश्नोई को सस्ता गुंडा कहना पड़ा महंगा

पप्पू यादव को मिली जान से मारने की धमकी, UAE से आया धमकी भरा कॉल; लॉरेंस बिश्नोई को सस्ता गुंडा कहना पड़ा महंगा

पटना: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की सियासत से सामने आ रही है, जहां पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिली है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों ने UAE से धमकी भरा कॉल किया है. सांसद पप्पू यादव को धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पप्पू यादव ने हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई को सस्ता गुंडा बताया था और 24 घंटे में पूरे गैंग को खत्म करने का दावा किया था.

दरअसल, मूल रूप से गोपालगंज के रहने वाले बाबा सिद्दीकी की पिछले दिनों मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी. इस हत्या को लेकर खूब सियासत हुई थी. पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई को सस्ता गुंडा तक कह दिया था और कहा था कि अगर उन्हें खुली छूट मिले तो 24 घंटे के अंदर पूरे गैंग को खत्म कर देंगे.

अपने अहंकार से मजबूर पप्पू यादव मीडिया के सामने आए और लॉरेंस बिश्नोई गैंग को खत्म करने का खुलेआम दावा किया, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वे बहुत बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। इसका नतीजा यह हुआ कि पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जब मीडियाकर्मियों ने उनसे लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा सवाल पूछा तो वे अपना आपा खो बैठे और पत्रकारों को लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा सवाल न पूछने की हिदायत दे डाली।

मीडिया में काफी फजीहत झेलने के बाद पप्पू यादव अपनी इज्जत बचाने के लिए मुंबई गए और वहां बाबा सिद्दीकी के बेटे से मुलाकात की। मुंबई पहुंचने के बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी फोटो पोस्ट की और लिखा कि ‘मुंबई आ गया है!… मुंबई में पप्पू यादव ने दिवंगत बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान से मुलाकात की और घटना पर दुख जताया और भरोसा दिलाया कि वे हर परिस्थिति में उनके और पूरे परिवार के साथ हैं। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान से मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से भी मिलने की कोशिश की, लेकिन शूटिंग में व्यस्त होने के कारण वे सलमान से नहीं मिल पाए। हालांकि, सलमान खान से उनकी लंबी बातचीत हुई थी।

 

पप्पू यादव को मिली जान से मारने की धमकी, UAE से आया धमकी भरा कॉल; लॉरेंस बिश्नोई को सस्ता गुंडा कहना पड़ा महंगा

पप्पू यादव ने सलमान खान से कहा था कि मैं हर परिस्थिति में आपके साथ हूं। अब पप्पू यादव को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक फोन नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी में लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि पप्पू यादव की शेखी बघारना उन पर भारी पड़ गया है।

 

पप्पू यादव को मिली जान से मारने की धमकी, UAE से आया धमकी भरा कॉल; लॉरेंस बिश्नोई को सस्ता गुंडा कहना पड़ा महंगा

Fake Inspector: Patna में निकला फर्जी दारोगा, नहीं निकला Exam तो वर्दी सिला ली और करने लगा वसूली

बिहार की राजनीति: बिहार में फिर से एनडीए की सरकार कैसे बने? सीएम नीतीश की अध्यक्षता में आज होगा रणनीतिक मंथन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top