राजनीति

पशुपति पारस की चिराग पासवान को चेतावनी, कहा- हिम्मत है तो हाजीपुर लोकसभा सीट छीनकर दिखाएं.

|
Published On: January 29, 2024

आगामी लोकसभा चुनाव में हाजीपुर सीट पर चिराग पासवान की ओर से किए जा रहे दावे पर पशुपति कुमार पारस ने कहा कि जो लोग दावा कर रहे हैं उन्हें पता होना चाहिए. मैं खुद हाजीपुर लोकसभा सीट से आगामी चुनाव लड़ूंगा. उन्होंने दो टूक कहा कि एक कहावत है कि मेरे आंगन में तुम्हारा क्या काम. हाजीपुर मेरा है और मेरा रहेगा. मैं पासवान जी का उत्तराधिकारी हूं. हाजीपुर में जो अधूरा काम रह गया है, उसे पूरा कर उनके सपनों को साकार करूंगा. चाचा-भतीजे के एक साथ एक होने के सवाल पर पशुपति कुमार पारस ने कहा कि हम कभी एक नहीं हो सकते.

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. कुछ देर पहले केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. इस दौरान उनके साथ नवादा सांसद चंदन कुमार, समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज, विधान पार्षद भूषण राय मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए में शामिल होंगे. उन्हें महागठबंधन में कोई दिलचस्पी नहीं होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार के लोग भी घुटन महसूस कर रहे हैं.

इसके साथ ही पशुपति कुमार पारस ने कहा कि महागठबंधन सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है. कोई किसी की सुनने वाला नहीं था और अफसरशाही हावी थी लेकिन अब नीतीश कुमार अपने पुराने घर में लौट आये हैं. उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार अब कहीं नहीं जायेंगे.

bihar news, trending khabar

Leave a Comment