पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, शोर मचाने पर मारी गोली

0
104

पटना: राजधानी पटना में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है.

बेखौफ बदमाश किसी भी घटना को अंजाम देने से नहीं हिचक रहे हैं. धनरुआ थाना क्षेत्र में बदमाशों ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश की. महिला ने जब शोर मचाना शुरू किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए.

घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. महिला को जांघ में गोली लगी है. वारदात को अंजाम देने का आरोप पड़ोस के ही एक युवक पर है. आरोपी युवक पिछले कई दिनों से महिला से छेड़छाड़ कर रहा था. पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी.

इसके बाद आरोपी गांव से फरार हो गया. सोमवार की रात आरोपी युवक पिस्टल लेकर महिला के घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की. पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे गोली मार दी. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here