सीएम नीतीश ने पटना में 250 करोड़ रुपये की लागत से बनी बिस्किट फैक्ट्री का उद्घाटन किया, मीडिया से बनाई दूरी

0
386

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के बिहटा में करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित ब्रिटानिया बिस्किट फैक्ट्री का औपचारिक उद्घाटन किया. उद्घाटन से पहले सीएम नीतीश ने सिकंदरपुर स्थित कई अन्य औद्योगिक संस्थानों का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी और इसके बाद केसरिया के लिए रवाना हो गए.

बिस्किट फैक्ट्री के उद्घाटन के बाद इलाके के लोगों में खुशी की लहर है. उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ और मनेर विधानसभा के पूर्व विधायक सूर्यदेव त्यागी समेत अन्य मौजूद रहे. सीएम के दौरे को लेकर इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे.

बिस्किट फैक्ट्री के उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औद्योगिक क्षेत्र की कई अन्य कंपनियों का भी निरीक्षण किया. करोड़ों की लागत से बनने वाली बिस्किट फैक्ट्री के लिए सिकंदरपुर में 30 एकड़ जमीन दी गयी है. उद्घाटन के बाद आज से फैक्ट्री में उत्पादन शुरू हो गया. यहां से निकलते वक्त मुख्यमंत्री की नजर पत्रकारों पर जरूर पड़ी लेकिन बिना कुछ बोले वह अपनी कार में बैठकर निकल गए.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here