पटना में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, हत्या का केस करने की धमकी दे रहे बदमाश

0
207
saharsa news

PATNA: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक शख्स को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गये. घटना पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र स्थित लोहा पुल के पास की है.

अपराधियों की गोली से घायल व्यक्ति की पहचान 65 वर्षीय गोपाल महतो के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि एक साल पहले अपराधियों ने घायल गोपाल महतो के बेटे टुनटुन महतो की चाकू मारकर हत्या कर दी थी और इस बार भी उसकी हत्या करने की कोशिश की है. टुनटुन महतो की हत्या का मामला कोर्ट में चल रहा है. इस मामले में शामिल अपराधी केस उठाने की धमकी दे रहे थे.

आशंका है कि बेटे की हत्या के गवाह गोपाल महतो को रास्ते से हटाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गोपाल महतो को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया. फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के जरिए अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here