BIHAR NEWS

पटना समेत बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

|
Published On: July 2, 2024

पटना: बिहार में मानसून के आगमन के साथ ही मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. राज्य के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, जबकि कुछ जगहों पर लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने राजधानी पटना समेत राज्य के सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. कमोबेश राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी पटना समेत राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना है. जमुई, लखीसराय और बांका में बहुत भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पटना, शेखपुरा, नालंदा, मुंगेर, गोपालगंज, सीवान, जहानाबाद, अरवल, बक्सर और भोजपुर में बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी है.

वहीं, जमुई, सीतामढ़ी, पूर्णिया, कटिहार, पश्चिमी चंपारण, नवादा, सारण में बारिश और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के ताजा हालातों के चलते अगले दो दिनों तक बारिश की प्रबल संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान सतर्क रहने को कहा है और जरूरी होने पर ही बारिश के दौरान घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

araria weather, aurangabad bihar weather, bhagalpur weather, bihar news, bihar news aaj ka, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, bihar weather, bihar weather 30 days, bihar weather news, bihar weather today, gopalganj weather, jamui weather, patna bihar weather, siwan bihar weather, trending khabar, weather gopalganj, weather in araria 10 days, weather today at my location

Leave a Comment