BIHAR NEWS

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, मुजफ्फरपुर से दिल्ली बुलाकर दिया घटना को अंजाम

|
Published On: June 18, 2024

दिल्ली में रहने वाले पिता को जब बिहार के मुजफ्फरपुर में अपने घर पर रह रही बेटी के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला तो वह आगबबूला हो गया. गुस्साए पिता ने अपनी बेटी को दिल्ली बुलाया और अपने हाथों से उसकी हत्या कर दी. हॉरर किलिंग का मामला दिल्ली के कंझावला इलाके का है जहां एक पिता ने अपनी बेटी की ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए दिल्ली के एक खेत में फेंक दिया. दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की जिसके बाद इस घटना का खुलासा हुआ.

बताया जाता है कि बेटी मुजफ्फरपुर में एक लड़के से प्यार करती थी, दोनों ने अपने-अपने घरवालों को यह बात बताई थी और शादी करने की इच्छा जताई थी. लड़की ने इस बारे में अपनी मां को बताया था. मां ने पूरी बात दिल्ली में रह रहे अपने पति को बताई. यह सुनकर लड़की के पिता को गुस्सा आ गया. उसने बेटी को फोन किया और तुरंत दिल्ली चलने को कहा. पिता के आदेश का पालन करते हुए बेटी मुजफ्फरपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गई.

बेटी की हत्या करने के बाद पिता नंदकिशोर ने शव को ठिकाने लगाने के लिए खेत में फेंक दिया। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो उन्होंने उस कैब ड्राइवर को पकड़ लिया जिसकी गाड़ी में शव को ठिकाने लगाने के लिए ले जाया गया था। पुलिस ने जब कैब ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने बताया कि नंदकिशोर उसका दोस्त है और उसने उसे कैब से घर आने के लिए बुलाया था। जिसके बाद वह कैब से अपने घर आ गया।

आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बताया जाता है कि परिवार की बदनामी से बचने के लिए उसने धारदार ब्लेड से गला रेतकर अपनी बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कैब ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

bihar news, bihar news aaj ka, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, trending khabar

Leave a Comment