राजनीति

राहुल ने पीएम पर लगाया शेयर घोटाले का आरोप, पीयूष गोयल ने किया पलटवार

|
Published On: June 7, 2024

राहुल ने पीएम पर लगाया शेयर घोटाले का आरोप, पीयूष गोयल ने किया पलटवार

नई दिल्ली। चुनाव के बाद कांग्रेस के हमले शुरू हो गए हैं। चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और वित्त मंत्री ने शेयर बाजार पर टिप्पणी की। प्रधानमंत्री ने कहा कि शेयर बाजार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 4 जून को शेयर बाजार में उछाल आएगा और आप सभी को निवेश करना चाहिए। वित्त मंत्री ने खुदरा निवेशकों को भी कुछ ऐसा ही संदेश दिया। अमित शाह का कहना है कि 4 जून से पहले शेयर खरीद लें। 19 मई को पीएम मोदी कहते हैं कि शेयर बाजार में 4 जून को रिकॉर्ड टूटेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम और बीजेपी नेताओं पर यह आरोप लगाया और बीजेपी पर बड़ा हमला बोला।

घोटालों के आरोपों पर पीयूष गोयल का पलटवार

शेयर बाजार में घोटाले के राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी नेता पीयूष गोयल ने पलटवार किया है। गोयल ने कहा कि पिछले 60 सालों में भारतीय बाजार ने जितना मार्केट कैप हासिल किया है, मोदी सरकार के कार्यकाल में उससे पांच गुना ज्यादा हो गया। ऐसे में राहुल गांधी के आरोप बेबुनियाद हैं। देश की जनता अब उनकी बातों पर भरोसा नहीं करती। आपको बता दें कि आज राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने शेयर बाजार में निवेश करने वाले पांच करोड़ परिवारों को विशेष निवेश सलाह क्यों दी? क्या निवेश सलाह देना उनका काम है? दोनों ने एक ही मीडिया को इंटरव्यू क्यों दिए, जिसका मालिक एक ही व्यक्ति है। शेयर हेरफेर के लिए सेबी की जांच के दायरे में आने वाले कारोबारी समूह, फर्जी एग्जिट पोल करने वालों और संदिग्ध विदेशी निवेशकों के बीच क्या संबंध है। हम इसमें जेपीसी की मांग करते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि यह घोटाला है। किसी ने भारतीय खुदरा निवेशकों की कीमत पर हजारों करोड़ रुपये कमाए हैं। प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने इसे खरीदने के संकेत दिए हैं। हम आज इसकी जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति की मांग करते हैं।

bihar news, bihar political news in english, khabar hindi, maharashtra politics, Politics, trending khabar

Leave a Comment