Trending

रेलवे अलर्ट: साबरमती एक्सप्रेस हादसे के बाद इन 7 ट्रेनों के रूट बदले गए, देखें लिस्ट

|
Published On: August 17, 2024

रेलवे अलर्ट: साबरमती एक्सप्रेस हादसे के बाद इन 7 ट्रेनों के रूट बदले गए, देखें लिस्ट

रेलवे अलर्ट: साबरमती एक्सप्रेस हादसे के बाद इन 7 ट्रेनों के रूट बदले गए। उत्तर मध्य रेलवे में दिनांक 16.08.2024 को मध्य रात्रि में झांसी मंडल के कानपुर-भीमसेन सेक्शन में गोविंदपुरी स्टेशन के पास ट्रेन संख्या 19168 साबरमती एक्सप्रेस (बनारस-अहमदाबाद) पटरी से उतर गई। जिसके कारण पश्चिम मध्य रेलवे से गुजरने वाली कुछ यात्री ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है, जिनकी सूची इस प्रकार है: (उत्तर मध्य रेलवे द्वारा जारी बुलेटिन 1,2,3 के अनुसार)

1.ट्रेन संख्या 05326 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर) दिनांक 16.08.2024, परिवर्तित मार्ग: झांसी-ग्वालियर-भिंड-इटावा-कानपुर।

2.ट्रेन संख्या 22537 (गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस) दिनांक 16.08.2024, परिवर्तित मार्ग: *गोविंदपुरी-इटावा-भिंड-ग्वालियर-झांसी**।

3.ट्रेन संख्या 20104 (गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस) दिनांक 16.08.2024, परिवर्तित मार्ग: कानपुर-इटावा-भिंड-ग्वालियर-झांसी।

4.ट्रेन संख्या 15024 (यशवंतपुर-गोरखपुर) दिनांक 15.08.2024, परिवर्तित मार्ग: झाँसी-ग्वालियर-भिंड-इटावा-कानपुर।

5.ट्रेन क्रमांक 15066 (पनवेल-गोरखपुर) दिनांक 16.08.2024, परिवर्तित मार्ग: झाँसी-ग्वालियर-भिंड-इटावा-कानपुर।

6.ट्रेन संख्या 09465 (अहमदाबाद – दरभंगा) दिनांक 16.08.2024, परिवर्तित मार्ग: झांसी – आगरा कैंट – टूंडला – इटावा – कानपुर।

7.ट्रेन संख्या 12591 (गोरखपुर – यशवंतपुर) दिनांक 17.08.2024, परिवर्तित मार्ग: कानपुर – इटावा – भिंड – ग्वालियर – झांसी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा / रेल मदद 139 से ट्रेन की सही स्थिति प्राप्त कर यात्रा प्रारंभ करें। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

india railways, khabar hindi, news india, rail accident, sabarmati express, train, train accident

Leave a Comment