राजनीति

आरजेडी विधायक ने फिर दिया विवादित बयान, कहा- मंदिर का रास्ता अंधविश्वास, पाखंड और मूर्खता की ओर ले जाता है

|
Published On: December 17, 2024

रोहतास: रोहतास के डेहरी विधानसभा सीट से आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. इस बार उन्होंने मंदिरों को लेकर बकवास बोली है. विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि मंदिर का रास्ता अंधविश्वास, पाखंड और मूर्खता की ओर ले जाता है. अपने बच्चों को मंदिर न भेजें. उन्हें मंदिर की जगह स्कूल ही भेजें. आरजेडी विधायक ने ब्राह्मणवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सभी इंसान बराबर हैं.

आरजेडी विधायक ने कहा कि वह लोगों के बीच अपनी बात रख रहे हैं. उन्होंने जाति व्यवस्था पर भी हमला बोला. उन्होंने यह भी कहा कि ब्राह्मणवाद ने समाज को क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र में बांट दिया है, जबकि सभी इंसान बराबर हैं. हर व्यक्ति के अंदर मानवता का होना सर्वोपरि है. मंदिर को लेकर विधायक के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है. लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं.

आपको बता दें कि फतेह बहादुर सिंह के बयान पर पहले ही राजनीतिक बवाल मच चुका है. उन्होंने मां दुर्गा और भगवान राम को काल्पनिक बताया था. इतना ही नहीं उन्होंने खुद को महिषासुर का वंशज भी बताया था। उन्होंने कहा था कि ब्राह्मणों ने पाखंड फैलाकर हजारों सालों तक शूद्रों को शिक्षा से वंचित रखा।

bihar khabar, bihar news, bihar news politics, rjd news

Leave a Comment