RJD विधायक के भाई के घर पर छापेमारी, हथियार, नकदी और नोट गिनने की मशीन बरामद

0
133

पटना: बिहार के बाहुबली RJD विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव के पटना स्थित ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की है.

पिंकू पर पटना एम्स के सुरक्षा अधिकारी पर फायरिंग का आरोप है. छापेमारी में अवैध हथियार, जमीन के कागजात और लाखों रुपये बरामद हुए हैं. यह घटना पटना में हुई थी और पुलिस को पिंकू की काफी दिनों से तलाश थी. राजद विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव मुश्किल में हैं. पटना एम्स के सुरक्षा अधिकारी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की है.

पिंकू यादव पर पटना एम्स के अधिकारी पर फायरिंग करने और उन्हें धमकाने का भी आरोप है. इस घटना के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश कर रही थी. पुलिस ने खगौल थाना अंतर्गत कोथवां स्थित पिंकू यादव के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की. इस छापेमारी में पुलिस को कई अहम चीजें मिलीं. पुलिस ने तीन बिना लाइसेंस वाली बंदूकें बरामद की हैं. इसके साथ ही 11 लाख रुपये से अधिक की नकदी भी बरामद की गई है. पुलिस ने नोट गिनने वाली मशीन भी जब्त की है। इसके अलावा पुलिस को बड़ी मात्रा में पुराने स्टाम्प और जमीन से जुड़े कई दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस ने पैसों के लेन-देन से जुड़े कई वित्तीय दस्तावेज भी बरामद किए हैं। कई अन्य संदिग्ध चीजें भी मिली हैं। पुलिस इन सबूतों की जांच कर रही है।

लालू यादव ने अंबेडकर के बयान पर अमित शाह को ‘पागल’ बताया, जानिए आगे क्या कहा 

अवैध बालू खनन रोकने में सरकार की मदद करें, इनाम पाएं! – विजय सिन्हा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here