Sports

भारत-पाक मैच से पहले बुरी खबर…रोहित शर्मा कंधे पर गेंद लगने से रिटायर्ड हर्ट हुए, कितनी गंभीर है चोट?

|
Published On: June 6, 2024

हिटमैन पुल शॉट मारने के प्रयास में चूक गए

टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले मैच में भले ही जीत के साथ शुरुआत की हो, लेकिन इसके साथ ही बुधवार को फैंस के लिए एक बुरी खबर भी आई।

मैच में अर्धशतक लगाने वाले कप्तान रोहित शर्मा के कंधे में चोट लग गई। जिसके बाद वह अपनी पारी भी पूरी नहीं कर पाए और बल्लेबाजी के बीच में ही मैदान छोड़कर डगआउट लौट गए। टीवी स्क्रीन पर हिटमैन टीम इंडिया के फिजियो के साथ लौटते नजर आए। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच से पहले टीम इंडिया के लिए इसे बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

रोहित शर्मा की चोट कितनी गंभीर है,

इसकी जानकारी खुद हिटमैन ने प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान दी। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह बस हल्का सा दर्द है। वह प्रेजेंटेशन के दौरान काफी कूल नजर आए, जिसे देखकर समझा जा सकता है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। टीवी रिप्ले में देखा गया कि हिटमैन पुल शॉट मारने के प्रयास में चूक गए, जिसके बाद गेंद उनके कंधे पर लगी। आगामी भारत-पाकिस्तान मैच को देखते हुए रोहित शर्मा की मौजूदगी टीम के लिए काफी अहम है।

हिटमैन की आतिशी बल्लेबाजी

रोहित शर्मा 97 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली के साथ मैदान पर उतरे। विराट महज एक रन के स्कोर पर कैच आउट हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत के साथ मिलकर रन बनाने की जिम्मेदारी संभाली। दोनों ने मिलकर 54 रन जोड़े। रोहित ने बैक टू बैक दो पुल शॉट लगाकर छक्के लगाए, बाद में दूसरा पुल शॉट लगाने की कोशिश में वह चोटिल हो गए। आउट होने से पहले उनके बल्ले से अर्धशतक निकल चुका था। उन्होंने 37 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140 से ज्यादा का रहा।

cricket world cup, icc cricket world cup, icc world cup, ind vs ire, rohit sharma, rohit sharma age, rohit sharma news, rohit sharma stats, t20 world cup, today world cup match, world cup live, world cup match

Leave a Comment