Sports

दक्षिण अफ्रीका बनाम AFG पहला सेमीफाइनल अफगानिस्तान को हराकर टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका

|
Published On: June 27, 2024

दक्षिण अफ्रीका बनाम AFG पहला सेमीफाइनल अफगानिस्तान को हराकर टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका बनाम AFG लाइव स्कोरपहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका की टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है। त्रिनिदाद में खेले गए पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से रौंद दिया। यह पहला मौका है जब दक्षिण अफ्रीकी टीम किसी ICC विश्व कप के फाइनल में पहुंची है।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान की बल्लेबाजी निराशाजनक रही। पूरी टीम 56 रन पर ऑलआउट हो गई। 57 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम ने एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

57 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर क्विंटन डी कॉक 5 रन के निजी स्कोर पर फजलहक फारूकी की गेंद पर बोल्ड हो गए। हालांकि इसके बाद अफ्रीकी बल्लेबाजों को रन बनाने में कोई दिक्कत नहीं हुई। रीजा हेंड्रिक्स (29 रन) और कप्तान एडेन मार्कराम (23 रन) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 67 गेंदें शेष रहते जीत हासिल कर ली। मार्को जेन्सन को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 3 ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए।

cricket news, cricket world cup, icc cricket world cup, rohit sharma news, sa vs afg, semifinal, t20 world cup, virat kohli

Leave a Comment