BIHAR NEWS, राजनीति

सदन में बैठक व्यवस्था पर भड़के तेजस्वी यादव, बागी राजद विधायकों पर कार्रवाई क्यों नहीं करते स्पीकर?

|
Published On: November 28, 2024

आज बिहार विधानसभा में सीट व्यवस्था के हिसाब से विधायकों के नहीं बैठने को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने हंगामा किया. आरजेडी विधायक आलोक मेहता ने विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव से पूछा था कि विधायक जहां बैठने की व्यवस्था है, वहां क्यों नहीं बैठ रहे हैं? साथ ही उन बागी विधायकों पर क्या कार्रवाई की जा रही है? इस पर अध्यक्ष द्वारा दिए गए जवाब से पार्टी के नेता संतुष्ट नहीं हुए और वेल में जाकर हंगामा करने लगे. इसी बीच भाई वीरेंद्र उठकर मुख्यमंत्री की सीट के पास पहुंच गए, जिस पर अध्यक्ष ने उन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी है. वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस पर सवाल उठाए हैं.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बैठक व्यवस्था में आरजेडी के बागी विधायक तीन सत्रों से मंत्रियों की सीट पर बैठते आ रहे हैं. नियम के मुताबिक आज भी वे आरजेडी के विधायक हैं, उन्हें हमारे साथ बैठना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि सदन नियम-कायदों से चलता है. बागी विधायकों पर कार्रवाई की मांग करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने उन बागी विधायकों पर कार्रवाई करने के लिए स्पीकर को पत्र भी लिखा है लेकिन इसके बावजूद स्पीकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज भी हमने स्पीकर से मुलाकात कर पूछा लेकिन उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. हालांकि नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमें अभी भी स्पीकर पर भरोसा है. हमें उम्मीद है कि वह नियमों के मुताबिक सदन चलाएंगे.

bihar khabar, bihar news, bihar news aaj ka, bihar news politics

Leave a Comment