BIHAR NEWS

कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर हमला, 10 की मौत: आतंकियों ने ड्राइवर को मारी गोली, फिर खाई में गिरी बस, मृतकों में अधिकतर यूपी के हैं

|
Published On: June 9, 2024
Terrorism attack

कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर हमला, 10 की मौत: आतंकियों ने ड्राइवर को मारी गोली, फिर खाई में गिरी बस, मृतकों में अधिकतर यूपी के है ।

जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने तीर्थयात्रियों से भरी बस पर हमला किया है। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह आतंकी हमला रियासी जिले के कांडा इलाके में नई दिल्ली में पीएम मोदी और नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हुआ।

कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर हमला, 10 की मौत: आतंकियों ने ड्राइवर को मारी गोली, फिर खाई में गिरी बस, मृतकों में अधिकतर यूपी के हैं

रियासी की एसएसपी मोहिता शर्मा ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, शिव खोड़ी से कटरा जा रही बस पर आतंकियों ने फायरिंग की, जिसमें ड्राइवर घायल हो गया और उसने बस से नियंत्रण खो दिया। इससे बस खाई में गिर गई। 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हो गए।

मोहिता शर्मा ने बताया कि बस में सवार अन्य यात्रियों को बचा लिया गया है। यात्रियों की पहचान नहीं हो पाई है। अधिकतर श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के हैं। सुरक्षा बलों ने शिव खोड़ी मंदिर क्षेत्र को सुरक्षित कर अपने कब्जे में ले लिया है।

Leave a Comment