BIHAR NEWS

प्रशांत किशोर की चेतावनी के बाद मचा हड़कंप, घर पहुंची पुलिस! कहीं मत जाना?

|
Published On: December 27, 2024

पटना: बिहार में BPSC परीक्षा को लेकर छात्रों का गुस्सा जारी है. छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं और परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं. छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है. इस बीच जन सुराज अभियान के मास्टरमाइंड प्रशांत किशोर ने BPSC छात्रों के साथ मार्च निकालने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

इस बारे में उन्होंने कहा कि बिहार में हर दूसरे दिन लाठी चल रही है. सरकार को इसकी जानकारी कैसे नहीं है? अगर ऐसा है तो हम अभी से उनके साथ खड़े हैं. देखते हैं वो कैसे लाठी चलाते हैं.

उन्होंने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं तो वो आपकी सरकार से अनुमति लेकर लोकतांत्रिक तरीके से कर रहे हैं. सरकार को छात्रों से बात करनी चाहिए, उनकी समस्याओं को समझना चाहिए. लेकिन आपको लाठी चलाने का अधिकार किसने दिया है. हम इसका विरोध करते हैं और जब भी छात्र मार्च निकालेंगे तो प्रशांत किशोर और जन सुराज के साथी उनके साथ उस मार्च का नेतृत्व करने जाएंगे. क्योंकि हम यह भी देखना चाहते हैं कि पुलिस लाठीचार्ज कैसे करती है और अगर लाठीचार्ज हुआ तो उसे भी परिणाम भुगतना पड़ेगा।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर बिहार के नेताओं ने जताया शोक, सीएम नीतीश समेत कई नेताओं ने जताया दुख

bihar news, khabar hindi, trending khabar, trending news

Leave a Comment