BIHAR NEWS

बिहार के सरकारी शिक्षकों को नये साल पर नहीं मिलेगी छुट्टी, अगले आदेश तक सभी छुट्टियां रद्द

|
Published On: December 24, 2023

शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द: बीपीएससी यानी लोक सेवा आयोग दूसरे चरण की शिक्षक परीक्षा के नतीजे एक-एक कर जारी कर रहा है. इस बीच बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर सचिव केके पाठक की ओर से सरकारी शिक्षकों के लिए नया आदेश जारी किया गया है. कहा गया है कि गैरनियुक्त शिक्षकों को जल्द से जल्द विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करना है, इसलिए सभी सरकारी शिक्षकों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द की जाती है.

शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सभी छुट्टियां 25 दिसंबर से अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं. दूसरे चरण में शिक्षक भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं.

शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को 24 दिसंबर को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और प्रधानाध्यापक के साथ बैठक कर काउंसिलिंग की तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया है. दूसरे चरण के तहत बीपीएससी की ओर से एक लाख 22 हजार शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा रहा है. शिक्षा विभाग ने 26 दिसंबर से जिलों में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है. लक्ष्य यह है कि अभ्यर्थियों को जिस जिले में स्कूल आवंटित किया गया है, वहीं से स्कूल आवंटित कर जनवरी में हेडमास्टर के माध्यम से स्कूल में ज्वाइन कराया जाए।

99bihar, bihar khabar, bihar news hindi, bihar teacher, khabar hindi, teacher, trending khabar

Leave a Comment