Sports

क्रिकेट से संन्यास पर विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान, कहा- आप मुझे ज्यादा देर तक नहीं देख पाएंगे

|
Published On: May 16, 2024

‘आप मुझे देख नहीं पाएंगे…’, विराट कोहली ने अपने संन्यास पर किया बड़ा खुलासा; क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप: क्या टी20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास का ऐलान करने वाले हैं विराट कोहली? ये सवाल क्रिकेट प्रेमी लगातार पूछ रहे हैं. इस बीच कोहली ने क्रिकेट में अपने रिटायरमेंट प्लान को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

कोहली ने बताया कि जब वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेंगे तो उनकी मानसिकता क्या होगी। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि वह यह सोचकर अपना करियर खत्म नहीं करना चाहते कि कुछ अधूरा रह गया है. या काश मैंने उस मैच में ऐसा ही प्रदर्शन किया होता.

विराट कोहली ने आगे कहा, ”जब मैं क्रिकेट को अलविदा कहूंगा तो आप मुझे ज्यादा देर तक नहीं देख पाएंगे.” विराट कोहली ने आगे कहा कि जब तक मैं खेल रहा हूं, मैं अपना सौ फीसदी यानी सबकुछ देना चाहता हूं.

फिलहाल विराट कोहली आईपीएल में आरसीबी के लिए खेल रहे हैं. वह इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे हैं। भारतीय क्रिकेट फैंस को पूरी उम्मीद है कि विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में भी जबरदस्त फॉर्म में बल्लेबाजी करेंगे.

कोहली का टी20 करियर रिकॉर्ड
विराट कोहली के टी20 करियर की बात करें तो खबर लिखे जाने तक उन्होंने टी20 क्रिकेट में आठ शतक और 91 अर्धशतक लगाए हैं. आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के नाम है.

कोहली ने 239 मैचों और 230 पारियों में 37.24 की औसत और 130.02 की स्ट्राइक रेट से 7,284 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 है.

cricket, cricket live ipl, virat kohli

Leave a Comment