BIHAR NEWS

सीतामढ़ी पुलिस ने 10 खूंखार डकैतों को दबोचा: लूटे गए जेवरात के साथ हथियार बरामद

|
Published On: June 18, 2024

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में लगातार डकैती की घटनाओं को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैलाने वाले 10 खूंखार डकैतों को पुलिस ने दबोच लिया है। सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने मीडिया को इसकी जानकारी दी है।

सीतामढ़ी एसपी ने बताया कि जिले में लगातार डकैती की घटनाएं सामने आ रही थीं। पुलिस डकैतों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में छापेमारी के दौरान 10 डकैतों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार डकैतों के पास से पांच जिंदा कारतूस, लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात, देसी कट्टा, पिस्टल और डकैती में इस्तेमाल किए गए सामान बरामद किए गए हैं।

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, मुजफ्फरपुर से दिल्ली बुलाकर दिया घटना को अंजाम
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मोहम्मद निजाम, रविशंकर, टिंकू, अमित कुमार, शंभू शाह, जय किशोर राम, शिव प्रकाश, शमसुद्दीन नदाफ, विवेक शाह और दीपू कुमार यादव के रूप में हुई है। आपको बता दें कि सीतामढ़ी एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने सभी 10 डकैतों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए डकैतों ने हाल ही में सुरसंड और बथनाहा में आधा दर्जन डकैती की घटनाओं को अंजाम देकर पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी. लगातार हो रही डकैती की घटनाओं से लोग भी परेशान थे और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे थे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 डकैतों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.
bihar ka taaja news aaj ka, bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, sitamarhi, trending khabar

Leave a Comment