BIHAR NEWS

बिहार: मामूली विवाद को लेकर बदमाशों ने चाचा-भतीजा को मारी गोली, अंधाधुंध फायरिंग

|
Published On: July 9, 2024

बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग में चाचा-भतीजा को गोली लग गई। गोली लगने से चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मारपीट में एक व्यक्ति भी घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के ज्ञान टोल की है।

गोली लगने से घायल व्यक्ति की पहचान ज्ञान टोल निवासी मंटू यादव और उसके भतीजे सावन यादव के रूप में हुई है। जबकि मारपीट में मिथिलेश यादव घायल है। घायल मंटू यादव ने बताया है कि मामूली विवाद को लेकर पड़ोसी उसके दामाद मिथिलेश यादव की पिटाई कर रहे थे। जब उसने मारपीट का विरोध किया तो आरोपी भड़क गया और अपने साथियों के साथ हमला कर दिया।

जब दबंगों का मारपीट से मन नहीं भरा तो उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में चाचा-भतीजा को गोली लग गई। गोली चलते ही मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। गोली लगने के बाद चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

दोनों को मौके से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ितों का कहना है कि घटना की सूचना साहेबपुर कमाल थाने को दी गई लेकिन इसके बावजूद कई घंटों तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम है। कई घंटों बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बदमाशों ने किस कारण से घटना को अंजाम दिया।

bihar ka news aaj ka, bihar khabar, bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, khabar hindi, news aaj ka taaja khabar

Leave a Comment