BIHAR NEWS

बिहार: 10वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, हत्या की आशंका

|
Published On: July 4, 2024

सुपौल में 10वीं के छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिवार किराए के कमरे में रहता है. इस घटना के बाद परिजनों में दहशत का माहौल है. घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बाजार स्थित खट्टर चौक के पास हुई.

मृतक छात्र की पहचान कुशहा पंचायत के हरिहरपट्टी वार्ड नंबर 15 निवासी कामेश यादव के 15 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि कामेश यादव बुधवार की शाम कुछ सामान खरीदने के लिए त्रिवेणीगंज बाजार गया था. सामान खरीदकर घर लौटने के दौरान जब वह अपने बेटे से मिलने खट्टर चौक स्थित कमरे पर गया तो मकान मालिक ने बताया कि निरंजन आज पढ़ने नहीं गया है.

पिता ने जब बेटे से पढ़ने नहीं जाने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह सो गया था. इसके बाद पिता घर लौट आया. देर रात घर लौटने पर मकान मालिक ने फोन कर बताया कि निरंजन की मौत हो गई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने निरंजन की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि एक लड़के ने आत्महत्या की है। परिजनों का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।

bhagalpur news today, bihar news, bihar news aaj ka, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, supaul news, trending khabar, viral bihar

Leave a Comment