BIHAR NEWS

बस की खिड़की से सिर निकाला..ट्रक से टकराया, मौत: उल्टी जैसा महसूस हो रहा था, बच्चे का इलाज कराने गया जा रही थी महिला

|
Published On: June 13, 2024
*बस की खिड़की से बाहर निकाला सिर..ट्रक से टकराया, मौत:* वोमिटिंग फील हो रहा था; बच्चे के इलाज के लिए गया जा रही थी महिला

गया में बस से यात्रा कर रही एक महिला की मौत हो गई। गर्मी के कारण उसे उल्टी जैसा महसूस हो रहा था। उसने बस की खिड़की से सिर बाहर निकाला, तभी पीछे से आ रहा ट्रक उसके सिर को रगड़ता हुआ आगे निकल गया। महिला के सिर का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

महिला बस की आखिरी सीट पर बैठी थी। हादसे के बाद महिला का शरीर खून से लथपथ था। और अफरा-तफरी मच गई। बाकी यात्रियों ने वाहन रोक दिया। लोगों की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बस से बाहर निकलवाया।

मृतका की पहचान अरवल के ओझा बिगहा निवासी रामरूप महतो (48) की पत्नी सुमिन्ता देवी (40) के रूप में हुई है। जो बच्चे का इलाज कराने गोह से गया जा रही थी। हादसा पंचानपुर थाना क्षेत्र के बाजार के पास हुआ।

वह अपने बच्चे का इलाज कराने गया जा रही थी !

पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि सुमिन्ता देवी अपनी छोटी बहन और उसके बेटे के साथ गया जा रही थी। उसकी छोटी बहन का बेटा बीमार था। उसका इलाज कराना था।

पंचानपुर एसएचओ कन्हैया कुमार ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से कानूनी कार्रवाई कर रही है। मृतका के परिजनों की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।

Google Adsense Work From Home Job Details & Earning Process: देखें Google Adsense से घर बैठे पैसे कैसे कमाएं

कुवैत में आग लगने से 42 भारतीयों समेत 49 की मौत, विदेश मंत्रालय की टीम रवाना ~Kuwait

Narendra Modi ने कर लिया फैसला, Bihar से इन 8 लोगों को बना रहे Central Minister…| Bihar News

बच्चे का इलाज कराने गया जा रही थी महिला, बस की खिड़की से सिर निकाला..ट्रक से टकराया, मौत: उल्टी जैसा महसूस हो रहा था

Leave a Comment