Sarkari Yojana

बिहार में रोजगार की धूम, पंचायती राज विभाग में होगी बंपर भर्तियां, जानें कब से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

|
Published On: June 7, 2024

पटना: लोकसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी हट गई है। ऐसे में सरकारी विभागों में फिर से काम शुरू हो गया है। हर विभाग में खाली पदों की समीक्षा की जा रही है। गुरुवार को मंत्री मंगल पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग में खाली पदों की समीक्षा की और अगले चार महीने के अंदर डॉक्टर, नर्स समेत 45 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां करने का ऐलान किया। पंचायती राज विभाग ने भी 15610 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।

ऐसे में बिहार में बंपर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के बाद पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव, क्लर्क समेत 15610 पदों पर भर्ती के लिए अगले कुछ महीनों में भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई थी। अब लोकसभा चुनाव खत्म हो गए हैं और आचार संहिता भी हट गई है, ऐसे में पंचायती राज विभाग में खाली पदों को अगले तीन से चार महीने के अंदर भर दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया इसी वित्तीय वर्ष में पूरी कर ली जाएगी।

लोगों की इसी नाराजगी को दूर करने के लिए सरकार अब भर्तियां जारी कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 लाख नौकरियां देने की बात कही थी, जिसमें वे 5 लाख लोगों को रोजगार दे चुके हैं। विधानसभा चुनाव से पहले कई और नियुक्तियां की जाएंगी। इसको लेकर सभी विभागों में रिक्त पदों की समीक्षा की जा रही है। जिसके बाद धीरे-धीरे कई विभागों में भर्तियां की जाएंगी और बिहार के युवाओं को नौकरी मिल सकेगी।

bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, bihar news live, bihar news today, bihar news today in hindi, bihar political history, nitish kumar news, nitish kumar party, sarkari yojna, sarkari yojna 2024

Leave a Comment