BIHAR NEWS

 दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मी से लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली

|
Published On: February 2, 2024

SITAMARHI : बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश लोगों को अपनी गोलियों से निशाना बनाने से नहीं हिचक रहे हैं. प्रदेश भर से आए दिन हत्या, लूट, डकैती और गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं. ताजा मामला सीतामढी से सामने आया है, जहां बदमाशों ने पेट्रोल पंप के नोजल मैन को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है.

जानकारी के मुताबिक रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बसतपुर पुल के पास स्थित पेट्रोल पंप पर तैनात नोजल मैन से बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है. जब उन्होंने लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों ने नोजल मैन को गोली मार दी और पैसे छीनकर भाग गये. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल नोजल मैन की पहचान नानपुर प्रखंड निवासी सुधीर कुमार के रूप में की गयी है, जो रामचन्द्र पेट्रोल पंप से कैश लेकर जा रहा था तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दी. घायल नोजल मैन की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, bihar news live, bihar news today, sitamarhi

Leave a Comment