BIHAR NEWS, Trending, राजनीति

 बिहार में एमपी चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान, इस दिन होंगे चुनाव, तारीख जारी

|
Published On: January 29, 2024

राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है: इस दिन बिहार में 6 सीटों पर चुनाव होंगे, इन सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है.

भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव की घोषणा कर दी है. इसी क्रम में बिहार में 6 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने जा रहा है. इस संबंध में अधिसूचना 8 फरवरी को जारी की जाएगी. नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है.

इस दिन चुनाव होंगे

इसके बाद 16 फरवरी तक नामांकन पत्रों की जांच होगी. फिर नामांकन वापस लेने की तारीख 20 फरवरी तय की गई है. बड़ी बात ये है कि 27 फरवरी को चुनाव होंगे. फिर उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना होगी.

आपको बता दें कि कुल 56 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है. भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, आंध्र प्रदेश से तीन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जबकि बिहार में 6, छत्तीसगढ़ में 1, गुजरात में 4, हरियाणा में 1, हिमाचल प्रदेश में 1 सांसद का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2024 को खत्म हो रहा है.

bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, bihar news live, bihar political news today, khabar hindi

Leave a Comment