BIHAR NEWS, राजनीति

महिला संवाद की जगह प्रगति यात्रा पर निकलेंगे सीएम नीतीश: 23 दिसंबर से पश्चिमी चंपारण से शुरू होगी यात्रा

|
Published On: December 17, 2024

पटना: महिला सम्मान यात्रा की जगह सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर निकलेंगे।

यात्रा का पहला चरण 23 दिसंबर से शुरू होगा। जो 28 दिसंबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री इस यात्रा की शुरुआत बेतिया से करेंगे। यात्रा के पहले चरण में सीएम 5 जिलों में जाएंगे। क्रिसमस की छुट्टी के कारण 25 दिसंबर को यात्रा स्थगित रहेगी।

.23 दिसंबर को नीतीश करेंगे प्रगति यात्रा की शुरुआत
.पश्चिम चंपारण से होगी प्रगति यात्रा
.पहले चरण में 28 दिसंबर तक 5 जिलों का दौरा करेंगे नीतीश कुमार
.24 दिसंबर को पूर्वी चंपारण में रहेंगे नीतीश कुमार
.25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी
.26 दिसंबर को शिवहर और सीतामढ़ी में होगी नीतीश कुमार की यात्रा
.27 दिसंबर को मुजफ्फरपुर में नीतीश की प्रगति यात्रा
.28 दिसंबर को वैशाली में पहले चरण की यात्रा का आखिरी दिन

बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सीएम नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर तंज कसा था. उन्होंने कहा था, “अच्छा है कि हम यात्रा पर जा रहे हैं. हम अपनी आंखें गर्म करने जा रहे हैं.”

बिहार में बड़ी कार्रवाई, 100 अपराधियों के घर JCB लेकर पहुंची पुलिस, मचा हड़कंप

bihar khabar, bihar news politics, nitish kumar news, trending khabar

Leave a Comment