BIHAR NEWS, राजनीति

प्रगति यात्रा पर निकलने से पहले आज कैबिनेट की बैठक करेंगे सीएम नीतीश, करेंगे बड़ा ऐलान!

|
Published On: December 19, 2024

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 दिसंबर से ‘प्रगति यात्रा’ पर निकलने वाले हैं,

लेकिन अपनी यात्रा से पहले सीएम ने आज बिहार कैबिनेट की बैठक बुलाई है. नीतीश कैबिनेट की बैठक 2 हफ्ते बाद होने जा रही है. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री आज कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. हालांकि मंत्रिपरिषद की बैठक पहले शुक्रवार 20 दिसंबर को शाम 4 बजे से होने वाली थी, लेकिन अब यह बैठक आज ही होगी.

नीतीश कैबिनेट की बैठक को लेकर कैबिनेट सचिवालय विभाग की ओर से सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं. जिस तरह से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ‘माई-बहन मान योजना’ के जरिए 2500 रुपये प्रतिमाह देने का ऐलान किया है, माना जा रहा है कि एनडीए सरकार भी कोई बड़ा ऐलान कर सकती है. ऐसे में आज की कैबिनेट बैठक पर सबकी निगाहें रहेंगी.

इससे पहले 3 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक हुई थी. अब दो हफ्ते बाद कैबिनेट की बैठक होने जा रही है. यह बैठक मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में होगी। बैठक में यह देखा जाएगा कि मुख्यमंत्री अपने दौरे से पहले कौन सा बड़ा फैसला लेते हैं। साथ ही नौकरी और रोजगार को लेकर कोई बड़ा फैसला लेते हैं या नहीं?

RJD विधायक के भाई के घर पर छापेमारी, हथियार, नकदी और नोट गिनने की मशीन बरामद 

लालू यादव ने अंबेडकर के बयान पर अमित शाह को ‘पागल’ बताया, जानिए आगे क्या कहा

bihar news, bihar news politics, nitish kumar news, trending news

Leave a Comment