BIHAR NEWS

सगाई के बाद सुसाइड नोट छोड़कर घर से गायब हुई युवती, दूल्हे पर गंभीर आरोप

|
Published On: December 17, 2024

सहरसा: सहरसा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां सगाई के बाद एक युवती सुसाइड नोट छोड़कर घर से गायब हो गई है. युवती 13 दिसंबर से लापता है. 21 जुलाई को उसकी सगाई हुई थी. युवती के परिजनों ने दूल्हे और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

दरअसल, सहरसा की एक युवती सुसाइड नोट लिखकर 13 दिसंबर से लापता है. अपने पिता को संबोधित सुसाइड नोट में उसने आत्महत्या करने की बात कही है. पूरा मामला दहेज प्रताड़ना से जुड़ा है. इस मामले में युवती के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

लड़की ने सुसाइड नोट में लिखा है, “पापा आपने आज तक मेरे लिए बहुत कुछ किया है, आपने मुझे बहुत प्यार दिया है. मैं आपके प्यार का कर्ज कभी नहीं चुका सकती. मेरी वजह से आपको बहुत कुछ सहना पड़ा है. जब से मेरी शादी टूटी है, तब से आप और ज्यादा परेशान रहने लगे हैं. मुझे माफ कर दीजिए. अब मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं. मेरी एक आखिरी इच्छा है कि आप रानी और मुस्कान को इतना काबिल बना दीजिए कि कोई लड़का कभी उनके साथ ये सब न कर सके.” इसके साथ ही लड़की ने और भी बहुत कुछ लिखा है. पूरा मामला सहरसा के नवहट्टा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का है. बताया जा रहा है कि इसी साल 14 जुलाई को लड़के के परिवार वाले लड़की देखने आए थे. 17 जुलाई को सहरसा के एक रिसॉर्ट में लड़के के परिवार ने लड़की पक्ष से दहेज के तौर पर नकद राशि भी ली थी. इसके बाद 21 जुलाई को सहरसा के एक रिसॉर्ट में सगाई हुई.

आरोप है कि सगाई के बाद लड़के के परिवार ने लड़की के परिवार से कार की मांग की. जब कार नहीं दी गई तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया. इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई लेकिन लड़के के परिजनों ने पंचायत के फैसले को मानने से इनकार कर दिया. लड़की के चाचा नरेश गुप्ता ने बताया कि उनकी भतीजी की शादी सहरसा के चंदन गुप्ता के बेटे शिवम गुप्ता से तय हुई थी.

21 जुलाई को दोनों की सगाई भी हो गई थी. इसके बाद वे शादी की तारीख तय करने के लिए लड़के के पिता के पास गए. वहां उन्होंने कहा कि अगर उनका बेटा शादी के लिए तैयार नहीं है तो इसमें वे क्या कर सकते हैं. इसके बाद मामले को लेकर पंचायत भी हुई लेकिन लड़के के परिजन शादी के लिए राजी नहीं हुए. इससे उनकी भतीजी डिप्रेशन में चली गई. वह सुसाइड नोट लिखकर घर से गायब हो गई, उसका अब तक पता नहीं चल पाया है. पूरे मामले पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि लड़की के पिता ने आवेदन दिया है. उनकी बेटी सुसाइड नोट लिखकर घर से गायब हो गई है. मामले में लड़की की शादी टूटने की बात सामने आ रही है. इससे लड़की और उसके परिजन डिप्रेशन में हैं. मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

तेजस्वी यादव ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ को लेकर भाजपा पर निशाना साधा, जानिए क्या कहा

महिला संवाद की जगह प्रगति यात्रा पर निकलेंगे सीएम नीतीश: 23 दिसंबर से पश्चिमी चंपारण से शुरू होगी यात्रा

bihar news, bihar news aaj ka, crime news, khabar hindi, saharsa news, trending news

Leave a Comment