Sports

मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर, हार्दिक पंड्या हो सकते हैं आईपीएल 2024 से बाहर, रोहित शर्मा फिर बनेंगे कप्तान

|
Published On: December 23, 2023

आईपीएल से बाहर होंगे हार्दिक पंड्या! मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका: आईपीएल 2024 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लग सकता है. मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पंड्या को अपना नया कप्तान बनाया है. अब हार्दिक पंड्या को लेकर एक बड़ी बात सामने आ रही है. हार्दिक पंड्या अगले साल आईपीएल खेलेंगे या नहीं इस पर अभी भी संशय बना हुआ है.

हाल ही में मुंबई इंडियंस के कप्तान बने टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या से जुड़ी एक बुरी खबर है। कहा जा रहा है कि हार्दिक पंड्या भी आईपीएल 2024 से बाहर हो सकते हैं, क्योंकि उनके टखने की चोट काफी गंभीर है और उनका समय पर फिट होना मुश्किल है. अगर ऐसा हुआ तो ये न सिर्फ मुंबई इंडियंस बल्कि टीम इंडिया के लिए भी बड़ा झटका होगा.

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हार्दिक पंड्या अपनी चोट के कारण लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहेंगे. जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के अलावा वह आईपीएल 2024 से भी दूर रह सकते हैं. इसका मतलब है कि हार्दिक को वापसी करने में 2-3 महीने लग सकते हैं, अगर ऐसा हुआ तो वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 तक ही फिट हो पाएंगे. .

पीटीआई की रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान सीरीज तक फिट नहीं हो पाएंगे. हालांकि हार्दिक की फिटनेस पर अभी तक बीसीसीआई या मुंबई इंडियंस की ओर से कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया है.

cricket, ipl bihar player 2024, ipl news in hindi, rohit sharma

Leave a Comment