BIHAR NEWS, Trending, राजनीति

मिथिला और बाघ एक्सप्रेस भी कर्पूरीग्राम में रुकेगी

|
Published On: February 4, 2024

समस्तीपुर रेलखंड पर यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे बोर्ड ने मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के कर्पूरीग्राम स्टेशन पर मिथिला व बाघ एक्सप्रेस का ठहराव दिया है. हालांकि, रोक कब लगेगी इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। रोक से संबंधित निर्देश रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक कोचिंग विवेक कुमार सिन्हा ने जारी कर दिया है.

गौरतलब है कि कोरोना काल से पहले 13021-22 मिथिला एक्सप्रेस (हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा) और 13019-20 बाघ एक्स (हावड़ा-काठगोदाम-हावड़ा) एक्सप्रेस कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन पर रुकती थी. लेकिन, इसके बाद इन दोनों ट्रेनों का स्टॉपेज हटा दिया गया। जिससे कर्पूरीग्राम के आसपास के स्थानीय गांव के लोगों को परेशानी होने लगी. इसके बाद लोगों ने रेलवे बोर्ड और रेल मंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया है. कई जन प्रतिनिधियों ने रेलवे के साथ बैठक में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था. दोनों ट्रेनों के ठहराव से दैनिक यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, bihar news live, bihar news today, bihar rail, bihar rail news

Leave a Comment