BIHAR NEWS, राजनीति

CM बनने का सपना देखने लगे मांझी, नीतीश को धोखा देकर राजद से कर सकते हैं गठबंधन, सियासत तेज!

|
Published On: February 4, 2024

PATNA- फ्लोर टेस्ट से पहले पलटेंगे मांझी, कांग्रेस से मिला बड़ा ऑफर, क्या गिर जाएगी नीतीश सरकार? : बिहार में लंबी उथल-पुथल के बाद एक बार फिर एनडीए सरकार की वापसी हो गई है, लेकिन सियासी ड्रामा शायद अभी बाकी है. बीजेपी की मदद से 9वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार के लिए सबसे बड़ी परीक्षा अभी बाकी है. 12 फरवरी को नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार को फ्लोर टेस्ट पास करना है. फ्लोर टेस्ट को लेकर सभी की नजरें विधानसभा के अंकगणित पर हैं. एनडीए सरकार जहां आसानी से बहुमत हासिल करने का दावा कर रही है, वहीं विपक्ष नीतीश कुमार से हिसाब बराबर करने की तैयारी में है. इस बीच कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम और हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी को बड़ा ऑफर दिया गया है.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मांझी को सीएम पद का ऑफर दिया है. उन्होंने कहा कि वह हमारे साथ आएं हम उन्हें सीएम बनाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले मांझी को राजद की ओर से डिप्टी सीएम पद का ऑफर दिया गया था. मांझी ने इसे खारिज कर दिया था. उन्होंने कहा था कि वह मोदी के साथ ही रहेंगे. हालांकि, अब उन्होंने नई सरकार में अपनी पार्टी ‘हम’ के लिए दो मंत्री पद की मांग की है. मांझी ने कहा कि जब विपक्ष की ओर से उन्हें इतना बड़ा पद ऑफर किया जा रहा है तो उनकी पार्टी को एनडीए सरकार में दो मंत्री पद मिलना चाहिए.

मांझी की मांग के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान से राजनीति गरमा गई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान को राजद की ओर से मौन सहमति मिलती दिख रही है. इस मामले में राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सभी बातें सार्वजनिक नहीं की जा सकतीं. तेजस्वी यादव चौंकाने के लिए ही जाने जाते हैं. आपको बता दें कि नीतीश कुमार की नाराजगी के कारण सरकार से बाहर हुए पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा था कि अभी खेल बाकी है.

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 का आंकड़ा होना जरूरी है. एनडीए सरकार के पास फिलहाल 128 विधायक हैं. इनमें से 4 विधायक जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम’ के हैं. वहीं, राजद के नेतृत्व में महागठबंधन की स्थिति भी काफी मजबूत है. विपक्ष के पास 114 विधायक हैं. अगर लालू यादव किसी तरह 8 और विधायकों का इंतजाम कर लें तो तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता.

bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, bihar news live, bihar news today, bihar political news

Leave a Comment