देश विदेश

कुवैत में आग लगने से 42 भारतीयों समेत 49 की मौत, विदेश मंत्रालय की टीम रवाना ~Kuwait

|
Published On: June 13, 2024
कुवैत में आग लगने से 42 भारतीयों समेत 49 की मौत, विदेश मंत्रालय की टीम हुई रवाना

कुवैत (Kuwait) के मंगफ शहर में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 42 भारतीयों की मौत हो गई। इस भीषण आग में कुल 49 विदेशी कामगारों की मौत हो गई है। इनमें नेपाल और पाकिस्तान समेत दूसरे देशों के नागरिक भी शामिल हैं। 50 से ज्यादा घायलों में से ज्यादातर भारतीय भी हैं।

कुवैत में भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि घायलों का इलाज जारी है

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि घायलों को पांच सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार ने विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह को कुवैत भेजा है, जो वहां के स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर घायलों को राहत पहुंचाने और मृतकों के शवों को वापस लाने में मदद करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह ने अधिकारियों को आग की जांच करने का आदेश दिया और कहा कि इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। पीड़ितों के परिजनों को भेजे शोक संदेश में अमीर ने गहरी संवेदना और दुख व्यक्त किया तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

कुवैत में मृतकों में अधिकतर केरल, तमिलनाडु के थे

फोरेंसिक विभाग के महानिदेशक मेजर जनरल ईद अल-ओवैहान ने बताया कि मृतकों में अधिकतर केरल, तमिलनाडु और उत्तर भारतीय राज्यों के भारतीय नागरिक थे। उनकी उम्र 20 वर्ष से 50 वर्ष के बीच थी।

कुवैती मीडिया और वहां स्थित भारतीय दूतावास से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण कुवैत के मंगाफ शहर में स्थित छह मंजिला इमारत में सुबह छह बजे (स्थानीय समयानुसार) आग लग गई। आग संभवत: एक रसोई से पूरी इमारत में फैल गई। यह इमारत एक स्थानीय कंपनी ने ली थी, जिसमें करीब दो सौ कर्मचारी रहते थे, जबकि इसकी क्षमता बहुत कम थी।

अधिकांश मौतें धुएं से दम घुटने के कारण हुई हैं। भारतीय दूतावास ने कहा है कि भारतीय श्रमिकों के साथ हुई दुखद घटना के संबंध में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर +965-65505246 जारी किया गया है। सभी संबंधित लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे अपडेट के लिए इस हेल्पलाइन से जुड़ें।

कुवैत में घटना के लिए बिल्डिंग मालिक को जिम्मेदार ठहराया गया

कुवैत के गृह मंत्री शेख फहाद अल-यूसुफ ने इस घटना के लिए बिल्डिंग मालिक को जिम्मेदार ठहराया है और उसकी गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। साथ ही, जिस कंपनी के श्रमिकों को इसमें एक साथ रखा गया था, उसके मालिक को भी गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है।

शेख फहाद ने कहा है कि बिल्डिंग मालिक के लालच के कारण यह घटना हुई है। कंपनी ने अपने फायदे के लिए एक ही बिल्डिंग में बड़ी संख्या में श्रमिकों को ठूंस दिया था। हम सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी घटना दोबारा न हो। यह भी बताया गया है कि मंगाफ इलाके में कई ऐसी इमारतें हैं, जहां सैकड़ों श्रमिक बेहद खराब हालात में रहने को मजबूर हैं। कुवैत नगर पालिका ने इस घटना को लेकर कई वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

पीएम मोदी ने दुख जताया और समीक्षा बैठक की

पीएम मोदी ने इस घटना पर कहा है कि कुवैत शहर में आग लगने की घटना बेहद दुखद है। मैं मृतकों के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। कुवैत स्थित भारतीय दूतावास पूरी घटना पर कड़ी नजर रखे हुए है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत पहुंचाने का काम कर रहा है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा है कि कुवैत {Kuwait} शहर में आग लगने की घटना से मैं स्तब्ध हूं। हमारे राजदूत मौके पर पहुंच गए हैं। आगे की जानकारी मिलने की उम्मीद है। हम प्रभावित लोगों को हर तरह की मदद देने के लिए तैयार हैं। कुवैत में भारतीय कामगार के तौर पर योगदान दे रहे हैं

इसके तुरंत बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी के निर्देश पर विदेश राज्य मंत्री को तुरंत कुवैत भेजा जा रहा है। प्रचुर तेल भंडार वाले कुवैत में करीब 10 लाख भारतीय रहते हैं, जो वहां की आबादी का 21 फीसदी है। इनमें से नौ लाख भारतीय कामगार के तौर पर योगदान देते हैं। पहले भी कुवैत और दूसरे खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीय कामगारों की खराब स्थिति का मुद्दा कई बार सामने आ चुका है।

जयशंकर ने कुवैती समकक्ष से बात कीप्रेट्र के अनुसार, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार रात अपने कुवैती समकक्ष अब्दुल्ला अली अल-याह्या से बात की और उनसे भीषण आग में मारे गए लोगों के अवशेषों की जल्द वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

एस जयशंकर ने अपने समकक्ष से बात की

जयशंकर ने ट्विटर पर लिखा, “कुवैत में आग की घटना पर विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से बात की। उन्होंने इस संबंध में कुवैती अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि घटना की पूरी तरह से जांच की जाएगी और जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि घायलों को उचित उपचार दिया जा रहा है।

FAQ

que.कुवैत किस देश से आता है?

Ans~कुवैत, फारस की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी कोने में स्थित अरब प्रायद्वीप पर स्थित देश

What is the wage in Kuwait?

कुवैत में एक भारतीय का न्यूनतम वेतन लगभग 320 कुवैती दीनार (लगभग 87,193 रुपये) प्रति माह है।

Is Kuwait a rich or poor country?

कुवैत दुनिया का 7वां सबसे अमीर देश है। उनकी मुद्रा पूरी दुनिया में सबसे महंगी है।

ये भी पढ़ें ~

1 kuwait dinar to inr, currency kuwait, india vs kuwait, Kuwait, kuwait currency dinar, kuwait money indian money, kuwait state, kuwait times newspaper, kuwait vs india, money of kuwait, कुवैत, कुवैत देश की जानकारी, कुवैत में कितने राज्य हैं, कुवैत में हिन्दू, कुवैत सिटी

Leave a Comment