धर्म

अयोध्या राम मंदिर के लिए पटना के महावीर मंदिर ने दिए 10 करोड़ रुपये, 2 करोड़ रुपये का अंतिम चेक सौंपा गया

|
Published On: January 22, 2024

बाकी 2 करोड़ रुपये की रकम महावीर मंदिर ने राम मंदिर के लिए दी.

सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि के नये मंदिर में रामलला को उनके दिव्य स्वरूप में स्थापित किया जा रहा है. उससे ठीक एक दिन पहले रविवार को पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये का योगदान देने का अपना वादा पूरा किया. महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने 2 करोड़ रुपये की अंतिम किस्त का चेक श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा को सौंपा. 9 नवंबर 2019 को श्रीराम जन्मभूमि के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही आचार्य किशोर कुणाल ने राम मंदिर निर्माण के लिए महावीर मंदिर की ओर से 10 करोड़ रुपये का योगदान देने की घोषणा की थी. आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि अयोध्या में रामलला के मंदिर निर्माण के लिए किसी एक संस्था द्वारा 10 करोड़ रुपये सहयोग राशि देने वाला महावीर मंदिर देश का पहला संस्थान है.

20 जनवरी से राम-रसोई दोनों घंटे चलने लगी.

aayodhya news, bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi today, bihar news live, sitamarhi, trending khabar

Leave a Comment