BIHAR NEWS, राजनीति

नतीजों से पहले भोलेनाथ की शरण में चिराग: पार्टी प्रत्याशियों के साथ किया रुद्राभिषेक, मांगा जीत का आशीर्वाद

|
Published On: June 3, 2024

पटना: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान भोलेनाथ की शरण में हैं। चिराग पासवान सोमवार को पटना के खगौल स्थित मंदिर पहुंचे और रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उनके अलावा पार्टी के सभी चार प्रत्याशी मौजूद रहे। सभी ने भोलेनाथ से जीत का आशीर्वाद लिया।

आईएएस अधिकारी की बेटी ने 10वीं मंजिल से छलांग लगाई

दरअसल, सातवें चरण का मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी को लोकसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार है। एनडीए गठबंधन में शामिल चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को गठबंधन में पांच सीटें मिली हैं। पांच में से एक सीट पर चिराग पासवान खुद चुनाव लड़े जबकि बाकी चार सीटों पर उनकी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़े।

बिहार: छत पर सो रही नाबालिग के साथ हैवानियत, पड़ोसी ने गोदाम में ले जाकर किया गंदा काम
एनडीए गठबंधन में लोजपा (रामविलास) के खाते में आई हाजीपुर सीट से चिराग पासवान, जमुई सीट से चिराग के साले अरुण भारती, समस्तीपुर सीट से मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी, वैशाली सीट से वीणा देवी और खगड़िया संसदीय सीट से राजेश वर्मा मैदान में थे। सात चरणों का मतदान संपन्न होने के बाद कल यानी 4 जून को मतगणना होनी है। मतगणना से पहले चिराग पासवान सोमवार को भोलेनाथ की शरण में पहुंचे और पार्टी प्रत्याशियों के साथ खगौल स्थित एक मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान से जीत का आशीर्वाद मांगा।
bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, bihar news live, bihar news today, bihar news today in hindi

Leave a Comment