BIHAR NEWS

बिहार में गंगा नदी पर दीघा और सोनपुर के बीच बनेगा नया 6 लेन पुल, लागत 3000 करोड़ रुपये, मोदी कैबिनेट की मंजूरी

|
Published On: December 27, 2023

दीघा और सोनपुर के बीच गंगा नदी पर छह लेन का पुल बनाया जाएगा. करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबे पुल को बनाने में तीन हजार करोड़ से ज्यादा की लागत आएगी. केंद्रीय कैबिनेट ने आज इसे मंजूरी दे दी है.

उत्तर बिहार से पटना आना होगा आसान : गंगा पर पुल बनने से उत्तर बिहार से पटना आना आसान हो जायेगा. उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार को जोड़ने के लिए यह बेहतर विकल्प होगा. व्यावसायिक गतिविधियाँ भी बढ़ेंगी। जेपी सेतु के नीचे रेलवे लाइन और ऊपर सड़क है. यह पुल जेपी सेतु के बिल्कुल समानांतर बनाया जाएगा. यह 4.56 किमी लंबा छह लेन का पुल होगा और 2.369 किमी लंबी एप्रोच रोड तैयार होगी.

bihar khabar, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, khabar hindi, trending khabar, viral bihar

Leave a Comment